कार बीमा ऑनलाईन कैसे ख़रीदे?
यदि आप अपने कार का बीमा ऑनलाईन करना चाहते हो तो चोला एम्एस की वेबसाईट पर जाए और कार इन्शुरन्स के विकल्प को चुनें| अगले पेज पर आपसे आपके वाहन की जानकारी पूछी जाएगी, उसे भरने के पश्चात आपसे निजी जानकारी पूछी जाएगी, फिर आपके सामने पर्याप्त ऍड ऑन कव्हर के विकल्प होंगे, उनमें से अपनी जरूरतों के अनुसार विकल्प चुनें और दिखाई दे रहे प्रीमियम का भुगतान करें|
ऑनलाइन कार बीमा का रिन्यूअल कैसे करें
जिस तरह हम कार बीमा पॉलिसी ऑनलाईन खरीदेंगे बिलकुल उसी तरह हमारे कार के पुराने बीमा का रिन्यूअल भी आप चोला एम्एस के वेबसाईट पर जाकर कर सकते है| इस तरह कार बीमा का रिन्यूअल चोला एम्एस की वेबसाईट पर काफी सरल तरीके से हो सकता है|
कार बीमा पॉलिसी के प्रकार
कार बीमा के निचे दिए गए कुल तीन प्रकार होते हैं|
कम्प्रेहैन्सिव कार बीमा पॉलिसी
कम्प्रेहैन्सिव कार बीमा पॉलिसी आपके कार के लिए सर्वव्यापक बीमा पॉलिसी हैं| जो केवल थर्ड पार्टी कार बीमा में शामिल सारे कव्हर को ही नहीं बल्कीआपकी खुद की कार के आग, बर्बरता या गिरने वाली वस्तुओं जैसे की पेड़ और ओलोंसे होने वाले नुकसान को भी कवर करता है|
थर्ड पार्टी लायबिलिटी कार बीमा पॉलिसी
यदि आपकी कार किसी दुर्घटना में शामिल है, तो यह पॉलिसी आपको किसी भी कानूनी दायित्व से बचाती है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत भारतीय सड़कों पर चलने वाले वाहनों के लिए थर्ड पार्टी बीमा अनिवार्य कर दिया है। बिना थर्ड पार्टी बीमा वाली कार को अवैध माना जाता है।
जीरो डेप्रिसिएशन कार बीमा
जीरो डेप्रिसिएशन कार बीमा आपको अपनी कार का अधिकतम मुआवजा दिलाने में मदद करता हैं। वाहन का बीमा चालान मूल्य पर किया जाता है ताकि कोई नुकसान न हो।